Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

देवेश चंद्र श्रीवास्तव को डायरेक्टर जनरल कारागार बनाये जाने पर हर्ष

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। गौरवशाली पूर्वांचल की परंपरा में भारतीय गौरव के प्रतीक, आजमगढ़ के कोलघाट निवासी, दिल्‍ली पुलिस के स्पेश...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। गौरवशाली पूर्वांचल की परंपरा में भारतीय गौरव के प्रतीक, आजमगढ़ के कोलघाट निवासी, दिल्‍ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (क्राइम चीफ) और मिजोरम प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके,1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव को महानिदेशक कारागार (डायरेक्टर जनरल) बनाकर देश की सबसे हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार के सख्त छवि वाले आईपीएस अधिकारी का महानिदेशक कारागार के रूप में दिल्ली प्रदेश के जेलों के प्रशासन,सुरक्षा,सुधारों और गैंगवार की साजिशों के प्रति सख्त कार्रवाई के लिए विशेष नियुक्ति एक सर्जिकल स्ट्राइक के तौर पर देखी जा रही है। गौरवशाली पूर्वांचल के प्रधान संपादक एवं प्रभारी अरविंद चित्रांश ने कहा कि आज का दिन, गर्व और गौरव का ऐतिहासिक क्षण है, आपकी ईमानदारी, कर्मठता, देश और समाज सेवा के प्रति तत्परता,भारत का एक जिम्मेदार आदर्श अधिकारी बनाती है। आप जैसे अत्यंत व्यवहार कुशल, ईमानदार और सख्त कार्यशैली के ऑफिसर का किसी भी विशिष्ट उपलब्धि जैसे बड़ी पदोन्नति, निश्चित रूप से उनके शानदार व अच्छे कामों का परिणाम होती है। यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है।







  

close