संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव के ग्रामीणों ने शिकायती पत...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र सौंपकर एसपी से जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आबादी की जमीन है, जिस पर हम ग्रामीण लंबे अरसे से मांगलिक व सामाजिक कार्यक्रम करते चले आ रहे है। आरोप है कि उक्त जमीन पर कुछ दबंग भूमाफिया कब्जा करने की फिराक में लगे हुए है। ग्रामीणों ने जब इस अवैध कब्जे का विरोध किया तो बीती रात दबंगों ने गांव में घुसकर उनके ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। शोर शराबा के बाद ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख दबंग वहां से भाग निकले। आरोप है कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी लेकिन कोई भी कार्यवाही न होने से नाराज ग्रामीण अब एसपी से न्याय की गुहार लगा रहे है। इस दौरान सलमान अजहर, अली रजा अली, महमुदुल हसन, दिलशाद, नसीम, समसुद्दीन, गुफरान, शहनवाज, अबरार अहमद, निजामुद्दीन, समीर अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










