Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

यूपी को चार नए एक्सप्रेसवे देने का सरकार का वादा रहा फेल : अशोक यादव

  समाजवादी पार्टी का प्रवक्ता अशोक यादव  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी योगी सरकार बजट पेश करते वक्त बजट को ऐत...

 समाजवादी पार्टी का प्रवक्ता अशोक यादव 


संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी योगी सरकार बजट पेश करते वक्त बजट को ऐतिहासिक और अब तक का सबसे बड़ा और प्रदेश के हर वर्ग के सपनों को पूरा करने वाला बताया l
 समाजवादी पार्टी का प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि 20 फरवरी 2025 को पेश किये बजट का अगर विश्लेषण करें तो यह पाएंगे कि वह बजट 8 लाख 65 हजार करोड़ का था l लेकिन कुल बजट का मात्र 54.42% ही आवंटित हुआ  l सरकार ने वादे  किए थे पिछले बजट में 12 वीं पास  उन बच्चियों को जो जिले में और प्रदेश में टॉप 10 स्कोर की हों उनको स्कूटी देने का वादा किया था किसी भी बच्ची को स्कूटी मिली क्या? आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का वादा किया था ?  होमगार्ड और चौकीदारों को मुफ्त बीमा देने का वादा किया था ? आपने लखनऊ में ए आई सिटी बनाने का वादा किया था ? यूपी को 4 नए एक्सप्रेस वे देने का वादा किया था उन चार में से एक भी एक्सप्रेसवे का डीपीआर तक अभी तक नहीं बन पाया l सरकार के सारे वादे झूठे साबित हुए और अब सरकार नए-नए चुनावी वादे कर रही है ! उन्होंने कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पाद जो भारत में आने वाले हैं उन उत्पादों वजह से यूपी के किसानों के ऊपर जो आर्थिक मार पड़ने वाली है उससे किसानों को बचाने के लिए बजट में क्या प्रावधान किया गया है? कुल मिलाकर देखा जाए तो यह बजट सिर्फ और सिर्फ सपने दिखाने वाला और झूठे वादों का पिटारा है l
 







  


close