संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों द्वारा कोलघाट में पूज्य माता कैलाशपति देवी के आवास पर पूरे ग्राम वासियों ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों द्वारा कोलघाट में पूज्य माता कैलाशपति देवी के आवास पर पूरे ग्राम वासियों के साथ ईश्वरी ज्ञान और योग के माध्यम से आत्म सुधार और विश्व परिवर्तन के लिए सत्संग के साथ पुस्तक का वितरण किया गया। और अपने जीवन को मानव कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित करने वाली ब्रह्मकुमारी बहनें रीमा दीदी, हेमा दीदी, बिना दीदी, दुर्गावती माता और दीपचंद भाई का सम्मान माता कैलाशपति द्वारा अंगवस्त्र देकर किया गया। ब्रह्माकुमारी सत्संग में बहनों द्वारा कहा गया कि विश्व कल्याण और आध्यात्मिक सशक्तिकरण,मानव प्रजाति को अज्ञानता,दुख और नैतिक पतन से ऊपर उठाना है।और ईश्वरीय ज्ञान और योग के माध्यम से आत्म-सुधार और विश्व परिवर्तन की दिशा में मन,वचन और कर्म से संपूर्ण समर्पण ही ब्रह्मकुमारी बहनों का संकल्प होता है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन जैसे सत्संग आयोजन में अरविंद चित्रांश,उर्मिला यादव,प्रियांशु यादव, शिल्पी अस्थान, डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव, नंदपाल यादव, मीना श्रीवास्तव अंगद और नीलेश शर्मा,मीरा श्रीवास्तव,रोशन श्रीवास्तव,श्रीमती संतोष कुमार,उषा सिंह, सुमन सिंह, नेहा सिंह,तरुणा श्रीवास्तव,चंदन श्रीवास्तव,पवन श्रीवास्तव,प्रांजल पाण्डेय ,रीता यादव, माही चित्रांश, अंशिका चित्रांश,सारिका श्रीवास्तव, माता कैलाशपति देवी, विपुल सिंह,नीतू सिंह,जयप्रकाश यादव,श्रेष्ठ सिंह,आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



