संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। ग्राम पंचायत खेमऊपुर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन होम्योपैथिक एसोसिएशन ऑफ आजमगढ़ एंव...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। ग्राम पंचायत खेमऊपुर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन होम्योपैथिक एसोसिएशन ऑफ आजमगढ़ एंव डा. अरूण पाण्डेय जी के द्वारा किया गया शिविर की शुरुआत सभी चिकित्सकों द्वारा महात्मा डा सैमुअल क्रिश्चियन फैडरिक हैनिमैन को चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा नवीन दूबे जी ने शिविर के उद्देश्य की तथा लोगो मे फैलते गठिया रोग के बारे में जानकारी देते हुए होम्योपैथिक अपनाने की जानकारी दिया, विशिष्ट अतिथि डा बी पाण्डेय ने बढते पॉल्यूशन में दमा रोग से बचाव की जनकारी दिया , डा सुनील गुप्ता जी ने आज के परिवेश में एलर्जी के बारे में मरीजो को जागरूक किया, कैम्प में उपस्थित नेत्र चिकित्सक मोहम्मद अफजल ने नेत्र रोग के बारे में तथा एलर्जी से आखों को सुरक्षित रखने का उपाय बताई शिविर की शुरुआत करते हुए डा देवेश दुबे जी ने लोगों को होम्योपैथिक अपनाने और सुरक्षित रहने का आह्वान किया इस शिविर में एस.बी.एल,ऐडवेन बायोटेक, डा घई, बनैल, आर्गैनन, डा राज , रेडियेन्ट, लाइफ केयर, व्हिजल बायोटेक सहित सभी कम्पनियों ने अपने- अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दवायें उपलब्ध करायी इस शिविर में लगभग 560 मरीजो का निःशुल्क परिक्षण कर दवायें उपलब्ध करवायी गयी इस शिविर में प्रमुख रूप से डा नरेन्द्र श्रीवास्तव, डा एच पी त्यागी, डा डी सी श्रीवास्तव, डा शिद्धांत चित्रांस, सहित सभी चिकित्सक उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन डा राजीव पाण्डेय ने किया , कुशल पूर्वक शिविर के आयोजन के लिए डा अरूण पाण्डेय जी एंव डा राजीव पाण्डेय जी ने सभी आगंतुक चिकित्सकों एंव दवा कम्पनी प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया !
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










