Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर क्राइम कौशल कार्यशाला का भव्य आयोजन

  कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों व छात्राओं को महिला सुरक्षा साइबर अपराध से बचाव व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक व दक्ष बनाना रहा संवाद...

 

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों व छात्राओं को महिला सुरक्षा साइबर अपराध से बचाव व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक व दक्ष बनाना रहा

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। जनपद के हरिऔध कला केन्द्र में परिक्षेत्रीय स्तर पर मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर क्राइम कौशल कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं दक्ष बनाना l इस कार्यशाला में आजमगढ़ परिक्षेत्र के जनपद आजमगढ़, मऊ एवं बलिया से मिशन शक्ति व साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े पुलिसकर्मी प्रतिभागी रहे। कार्यक्रम में 04 विद्यालयों की छात्राओं ने भी सहभागिता की, जिससे उन्हें साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों जनपदों के कुल 100 पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, श्री सुनील कुमार सिंह का हरिऔध कला केन्द्र में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया l अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी द्वारा साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। प्रख्यात साइबर विशेषज्ञ श्री रक्षित टंडन द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पुलिसकर्मियों एवं छात्राओं को साइबर अपराधों के नवीन तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा विशेष रूप से प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया l सम्मान  समारोह कार्यक्रम के अंत में पुलिस उप-महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा में टॉप 04 पुलिसकर्मियों,कार्यक्रम के मंच संचालनकर्ता,हाफ लेमन रेडियो, आजमगढ़ सु-दीक्षा नई राह फाउडेशन, आजमगढ़ को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मोमेंटो प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम म0उ0निरीक्षक कोमल, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ, आरक्षी मुकेश, थाना पकड़ी, जनपद बलिया,. म0आरक्षी अमृता यादव, थाना तहबरपुर, , म0आरक्षी रागिनी कन्नौजिया, थाना भीमपुरा, जनपद बलिया म0उप-निरीक्षक पूनम विश्वकर्मा, थाना सिधारी, (कार्यक्रम की मंच संचालन किया l कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, एएसपी प्रेमसुख दड़िया, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, साइबर सेल के मुख्य आरक्षी श्री ओम प्रकाश जायसवाल, अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पत्रकार बन्धु, साथ ही जनपद बलिया एवं मऊ से आए साइबर/महिला हेल्पडेस्क के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।









  

close