संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। भारतीय मजदूर संघ की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। भारतीय मजदूर संघ की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षा के कारण मजदूर एवं कर्मचारी वर्ग गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय एवं सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संघ ने आरोप लगाया कि संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन व सेवा लाभ नहीं मिल रहे हैं। सफाई कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य कराया जा रहा है। एनएचएम, वन विभाग तथा अन्य विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली, सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था, तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रभावित पटरी दुकानदारों की समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। संघ ने सरकार से ज्वलंत समस्याओं पर शीघ्र विचार कर ठोस समाधान करने की अपील की है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



