Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की शासन स्तर से जारी ग्रेडिंग/रैंकिंग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ 25 फरवरी-  मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में आज मंडलायुक्त सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ 25 फरवरी- मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में आज मंडलायुक्त सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की माह जनवरी 2026 की शासन स्तर से जारी ग्रेडिंग/रैंकिंग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मण्डलायुक्त ने पीएम सूर्य योजना की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को जागरूक करते हुए योजनान्तर्गत अधिक से अधिक आवेदन कराने के निर्देश दिये। उन्होने सड़क निर्माण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करते हुए ग्रेडिंग/रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिये।

छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त महोदय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्परता से कार्रवाई करते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि स्कूल स्तर पर लम्बित आवेदनों को अग्रसारित कराने के लिए संबंधित स्कूलों को निर्देशित करें। उन्होंने समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण के मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति में विशेष ध्यान दें, जिससे कि रैंकिंग एवं ग्रेडिंग और सुधार हो सके।
बैठक में समाज कल्याण अधिकारी बलिया बिना सूचना के अनुपस्थित पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि बैंक स्तर पर लम्बित आवेदनों को यथाशीघ्र निस्तारित करते हुए अधिक से अधिक पात्र युवाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होने कहा कि सीएम युवा मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए इसमें रूचि लेकर तत्परता से कार्य करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।

दैनिक विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि मानक के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युति आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि यदि कहीं से भी ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत प्राप्त होती है तो निर्धारित अवधि में ट्रांसफार्मर बदलना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिया कि विद्युत बिल में गड़बड़ी की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए उसमंे सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
स्कूलों के ऊपर से गये हाईटेंशन तार को हटाने के लिए विद्युत विभाग को धनराशि भेजे जाने के बाद भी तार नही हटाये जाने पर मण्डलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर स्कूलों के ऊपर से गये हाईटेंशन तार को हटाने की कार्यवाही जल्द से जल्द सुनिश्चित करायें।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि योजनान्तर्गत पंजीकृत किसानों के सापेक्ष दावा करने वाले किसानों का फसल बीमा का लाभ नियमानुसार दिया जाए। इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने फसल बीमा योजनान्तर्गत किये गये क्लेम के सापेक्ष कितने किसानों को लाभ दिया गया, इसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा किसानों को जागरूक किया जाए।
इसके साथ ही कार्याें मंे अपेक्षित सुधार करने हेतु बार-बार निर्देश देने के बाद भी कार्यों में सुधार होने पर मण्डलायुक्त ने उप कृषि निदेशक आजमगढ़ का स्पष्टीकरण लेते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिये।
बैठक में उप कृषि निदेशक, बलिया बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये।

 मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि पीएम कुसुम योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को सोलर पम्प के लिए आवेदन करायें एवं सोलर पम्प स्थापित कराकर मण्डल के तीनों जनपद की रैंकिंग/ग्रेडिंग में सुधार लायें। उन्होने कहा कि पीएम कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प एवं अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रचार-प्रसार करायें।
मण्डलायुक्त ने ग्राम्य विकास से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ग्रामों में गलत भुगतान करने की शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उस पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला एवं वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि तकनीकी आधार पर किसी भी लाभार्थी का आवेदन निरस्त न किया जाए। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों का बैंक खाता खुलवाने में सहयोग प्रदान किया जाए।
मण्डलायुक्त ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि एंबुलेंस 102 और 108 के औसत समय में सुधार लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में नियिमत रूप से साफ सफाई सुनिश्चित करायें। उन्होने निर्देश दिया कि आयुष्मान गोल्डेन कार्य बनाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक आईडी अवश्य बनाया जाए एवं लक्ष्य के सापेक्ष प्राथमिकता से पात्र व्यक्तियों का शत प्रतिशत आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया जाए।

आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बाउंड्रीवॉल एवं अन्य छोटे-छोटे कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति एवं मिड-डे-मील की गुणवत्ता का अवश्य निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति शत प्रतिशत समय से सुनिश्चित कराई जाए। उन्होने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों में मनरेगा से बाउण्ड्रीवाल, नाली निर्माण आदि का निर्माण करायें।
बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मण्डल बिना सूचना के अनुपस्थित पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये।

पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त महोदय ने कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों का भ्रमण करें तथा वहां की क्षमता के अनुसार गोवंश को संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहभागिता योजनान्तर्गत दिए गए गोवंश का सत्यापन सुनिश्चित करने के बाद ही अनुदान की धनराशि जारी की जाए।

इसके साथ ही मण्डलायुक्त द्वारा डे एनआरएलएम, सड़क निर्माण, 15वां वित्त आयोग, कन्या विवाह, महिला कल्याण एवं बाल विकास, ओडीओपी टूल किट वितरण योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सेतुओं का निर्माण, सड़कों का अनुरक्षण, आईसीडीएस, कन्या सुमंगला योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी मऊ श्री प्रवीण मिश्र, अपर आयुक्त मण्डल आजमगढ़ मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ श्री परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी मऊ श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव,एवं अन्य सभी विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।









  



close