संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में आज विकास खण्ड पर...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में आज विकास खण्ड परिसर मार्टिनगंज में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 05 विकास खण्ड-ठेकमा, अहिरौला, फूलपुर, पवई़, मार्टिनगंज एवं 01 नगर पंचायत के कुल 190 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें कुल-180 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद लालगंज, श्रीमती नीलम सोनकर, जिलाध्यक्ष लालगंज श्री विनोद राजभर तथा विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व मंत्री उ0प्र0 सरकार श्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ सिंह ‘‘बीनू’’ तथा अध्यक्ष नगर पंचायत मार्टिनगंज, श्रीमती अपूर्वा सिंह रही। श्री विनोद राजभर जी ने कहा कि ‘‘मा0 मुख्यमंत्री जी की यह महत्वपूर्ण योजना है। अब किसी गरीब परिवार के पुत्री की शादी धन के अभाव में पीले होने से नहीं रहेंगे। हमारी सरकार इस योजनान्तर्गत रूपये 100000.00 (रू0 एक लाख मात्र) व्यय करती है, जिसमें से रू0 60,000.00 विवाहोपरान्त कन्या के खाते में तथा रू0 25,000.00 के लगभग 26 सामान, जिसमें 05 साड़ी का सेट, प्रेसर कुकर, 08 किलो स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, सीलिग फैन, प्रेस, दो गद्दे, डबल बेड की चादर, 30 ग्राम चांदी की पायल, 10 ग्राम बिछिया आदि सामान सम्मलित हैं, रू0 15,000.00 आयोजन पर व्यय किये जाते है। श्रीमती नीलम सोनकर ने कहा कि ‘‘अब समाज में बेटी होना गर्व की बात है। हमारी सरकार ने जन्म से लेकर शिक्षा व विवाह तक सारी व्यवस्था कर रखी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इन्ही योजनाओं में से एक है, इस योजना में नकद रूपये के साथ-साथ आवश्यक गृहस्थी का सामान भी सरकार उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी मार्टिनगंज श्री इद्रीश अली, खण्ड विकास अधिकारी ठेकमा श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्री राजेश चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़, सहित श्री गौरव यादव स0वि0अ0, श्री वीरेन्द्र यादव स0वि0अ0, श्री मुकेश यादव ग्रा0वि0अ0, श्री नवनीत यादव ग्रा0वि0अ0, श्री पारसनाथ स0क0 पर्यवेक्षक, श्री सुधांशु मिश्र एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695




