संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। थाना बरदह -पूर्व की घटना/इतिहास- 6 मार्च को वादी मजनू सरोज पुत्र धिरजु सरोज निवासी ग्राम भीरा, थाना बर...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। थाना बरदह -पूर्व की घटना/इतिहास- 6 मार्च को वादी मजनू सरोज पुत्र धिरजु सरोज निवासी ग्राम भीरा, थाना बरदह, द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि दिनांक 05.03.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खेत में लगा 05 हार्स पावर का किर्लोस्कर इंजन (पम्पसेट) चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। उ0नि0 रितेश खरवार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्रिवेणी मोड़ से अभियुक्तगण- 1. पवन पुत्र नरसू सरोज, 2. किशन सरोज पुत्र राजाराम समस्त निवासीगण ग्राम भीरा थाना बरदह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पवन की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा दिनांक 05.03.2026 को पम्पसेट चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया किर्लोस्कर पम्पिंग सेट बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त पवन पुत्र नरसू सरोज के विरुद्ध *मु0अ0सं0 72/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695




