संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने आज जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री केंद्रीय परिवहन मंत्री मुख...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने आज जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री केंद्रीय परिवहन मंत्री मुख्यमंत्री आदि को नाम से एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा l जिसमें मांग की गई की पत्रकारों को टोल टैक्स मुक्त और बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा दिया जाए l ज्ञापन में कहा गया है कि भारत में जनहित की पत्रकारिता करने वाले पंजीकृत पत्रकार एवं समाचार पत्रों के संपादक लोकतंत्र के चौथे स्थान के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं l देश प्रदेश की गतिविधियों जन समस्याओं प्रशासनिक कार्रवाइयों एवं विकास योजनाओं के संकलन व प्रसारण हेतु पत्रकारों को निरंतर राजधानी राज्य मुख्यालय एवं जनपद मुख्यालय की यात्रा करनी पड़ती है l पत्रकारिता के इस दायित्व निर्वहन के दौरान उन्हें राष्ट्रीय एवं राजमार्गों से के स्थित टोल प्लाजा पर कर टैक्स का भुगतान करना पड़ता है तथा बसों परिवहन साधनों में यात्रा शुरूशुल्क भी देना होता है जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक पड़ता है l विशेष रूप से वे पत्रकार एवं छोटे समाचार पत्र पत्रिकाएं पत्रकार ए समाचार पत्र हैl जिन्हें राज्य सरकारों से विज्ञापन अथवा आर्थिक सहयोग प्राप्त नहीं होता है उनके लिए यह भार अत्यंत कष्टकारी है l इस अवसर पर रामचंद्र राय संरक्षक कृष्णमणि शुक्ला मंडल अध्यक्ष दुर्गा राय जिला अध्यक्ष राम भवन ओमप्रकाश सिंह रीना देवी लाल कृष्णा दुबे प्रेम शंकर सिंह रमेश कुमार यादव सत्येंद्र चतुर्वेदी हरेंद्र कुमार सुरेश चंद्र आदि उपस्थित थे l
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695




