संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। तिहाड़ जेल के महानिदेशक,आजमगढ़ निवासी गौरवशाली पूर्वांचल और भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ आईपीएस देवेश च...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। तिहाड़ जेल के महानिदेशक,आजमगढ़ निवासी गौरवशाली पूर्वांचल और भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा ब्रह्माकुमारी माता कैलाशपति का सम्मान करना वाकई गौरव और संस्कार की बात है। यह दिखाता है कि वह देश सेवा के साथ समाज, परिवार और संस्कृति के प्रति कितने सम्मानित और समर्पित है। अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत और भोजपुरी अकादमी एवं लोक कला शोध संस्थान के प्रधान कार्यालय अरविंद चित्रांश के आवास कोलघाट पर मिजोरम प्रदेश के डीजीपी रह चुके, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम चीफ दिल्ली) और तिहाड़ जेल के महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा ब्रह्मकुमारी माता कैलाशपति का सम्मान और आदर्श यह दिखाता है कि वह देश सेवा के साथ समाज,परिवार और संस्कृति के प्रति कितने प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी हैं। सात्विक रूप से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विचारधारा की चादर ओढ़े भोजपुरी संगम की संस्थापिका माता कैलाशपति देवी का अंग वस्त्र के साथ सम्मान करना भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान और आदर करते रहना एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। गौरवशाली पूर्वांचल की परंपरा में आजमगढ़ निवासी,तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल देवेश चंद्र श्रीवास्तव का यह कदम उनके संस्कार और संस्कृति के प्रति उनकी गहरी समझ को दर्शाता है। मौके पर सारिका श्रीवास्तव, माही चित्रांश,अंशिका चित्रांश, कैलाशपति माता, अरविंद चित्रांश, मनु श्रीवास्तव, सौरभ राय, श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, इंदु लाल यादव,डॉ अखिलेश चौरसिया, पीयूष यादव, पंकज उपाध्याय आदि महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





