संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। माह-ए-रमज़ान की बरकतों के दरमियान गुरुटोला की जानिब से इफ़्तार दावत का एहतमाम किया गया। जिला योजना समित...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। माह-ए-रमज़ान की बरकतों के दरमियान गुरुटोला की जानिब से इफ़्तार दावत का एहतमाम किया गया। जिला योजना समिति सदस्य व सभासद गुरुटोला अनंतपुरा मोहम्मद अफ़ज़ल ने बताया कि इस इफ़्तार में सिर्फ़ मोहल्ले ही नहीं बल्कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़े-बुज़ुर्ग, नौजवान और बच्चों ने शिरकत कर एक साथ रोज़ा इफ़्तार किया।
उन्होंने कहा कि एक साथ बैठकर इफ़्तार करना सिर्फ़ एक परंपरा नहीं बल्कि आपसी मोहब्बत, भाईचारे और एकता का खूबसूरत पैग़ाम भी है। आप सभी लोगों की मौजूदगी ने इस इफ़्तार को और भी यादगार बना दिया। उन्होंने तमाम साथियों का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप सभी की मौजूदगी से यह महफ़िल और भी रौनक़दार हो गई। अल्लाह तआला से दुआ है कि हम सबके रोज़े, इबादत और दुआओं को क़ुबूल फरमाए और हमारे नगर में हमेशा अमन, भाईचारा और मोहब्बत कायम रखे। इस मौके पर सेराज अहमद, मिट्ठू, हबीब अहमद, शाहनवाज अहमद, शेरू, तारिक, एजाज़, खालिद अंसारी, शहीद अंसारी, इहतिशाम, शिबली, मुन्ना इदरीसी, इरफान इदरीसी, अकील इदरीसी, जिया नजमी, मंजर, मंसूर, शादाब, बाबू, सोनू, शाकिब, हर्ष इदरीसी, सैफ इदरीसी, फईम इदरीसी, सलीम इदरीसी, अकबर, रफ़ी अहमद, आमिर, साबिर, इस्तियाक, दानिश, पिंटू और फ़क़ीर आलम इदरीसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





