Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पैरालाइसिस से पीड़ित महिला को व्हीलचेयर प्रदान किया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l सेवा परमो धर्म: को मूल मंत्र मानकर प्रयास सामाजिक संगठन ईश्वर की अनुकम्पा से दिन प्रतिदिन सेवा के क्षे...

 



संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l सेवा परमो धर्म: को मूल मंत्र मानकर प्रयास सामाजिक संगठन ईश्वर की अनुकम्पा से दिन प्रतिदिन सेवा के क्षेत्र में आगे की तरफ अग्रसर है, प्रयास की सेवा की गूंज अब अन्यत्र जिलों में भी पहुंचने लगी है, आज उसी क्रम में पैरालाइसिस से पीड़ित माँ शीला देवी निवासी जमालपुर सुल्तानपुर को व्हीलचेयर प्रदान करके प्रयास ने मानवता की मिसाल पेश किया है। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि हमारी सच्चाई ही हमारी अच्छाई है। संगठन के साथी अपनी सामर्थ्य के अनुसार सच्ची सेवा में लगे है, इसी का परिणाम रहा कि समाज के लोग प्रयास का निरंतर उत्साह वर्धन कर रहे हैं। आज प्रदान की गई व्हीलचेयर केटी गैस रोडवेज आजमगढ़ की तरफ से कुछ दिन पहले प्राप्त की गई थी जिसे आज पीड़ित माता जी को प्रदान किया गया, इनकी अंतरात्मा से निकले आशीर्वाद ही प्रयास को फलीभूत करते हुए प्रयास के साथियों को सुख और संतोष प्रदान करता है, उसी का परिणाम है कि प्रयास निरंतर आगे की तरफ अग्रसर है l









  



close