संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l नर्सिंग शिक्षा में सुधार, व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और नर्सिंग कार्यबल को मजबूत करने की दृष्...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l नर्सिंग शिक्षा में सुधार, व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और नर्सिंग कार्यबल को मजबूत करने की दृष्टि से लक्षीरामपुर स्थित वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रांगण में उन्नत सिमुलेशन प्रशिक्षण के साथ नर्सिंग शिक्षा में क्रांति: एक 'मेड-इन-इंडिया' पहल पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पहुंचे सीएमओ डॉ एन आर वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ विपिन यादव और कार्यक्रम संरक्षक डॉ शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर विशाल जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक जायसवाल और रित्विक जायसवाल के द्वारा फीता काटकर व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिन आईआरए नर्सिंग इंस्टीट्यूट से आए विशेषज्ञ वक्ताओं में प्रेम सिन्हा एवं कंचन राठौर ने प्रतिभागियों को आधुनिक नर्सिंग प्रशिक्षण तकनीकों की जानकारी दी। जिसमें उन्नत क्लिनिकल प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें एडवांस सेंट्रल वेनस कैथेटर लाइन इंसर्शन, एडवांस एयरवे मैनेजमेंट, एडवांस गायनेकोलॉजिकल एग्जामिनेशन, एडवांस वैक्यूम एवं फोर्सेप डिलीवरी, एडवांस अम्बिलिकल कैथेटराइजेशन तथा अन्य उन्नत प्रक्रियाएँ शामिल रहीं। इसके साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किए गए। इस कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों से आए 500 नर्सिंग विद्यार्थियों ने डम्मी पर हैंड प्रैक्टिस कर आधुनिक सिमुलेशन तकनीकों के माध्यम से अपने व्यावहारिक कौशल को विकसित किया। मुख्य अतिथि सीएमओ ने कहा कि यह कार्यशाला नर्सिंग शिक्षा में डिजिटल और व्यावहारिक क्रांतियों को अपनाकर भारत को दुनिया में कुशल नर्सों का केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वेदांता के चेयरमैन डॉक्टर शिशिर ने कहा कि मॉडर्न शिक्षा पर जोर देने के लिए इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया, ताकि आगे चलकर यह नर्सिंग के विद्यार्थी मिल का पत्थर साबित हो सके। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य रीना पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ जिसमें सनी माली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पोस्टर प्रस्तुति के मूल्यांकन हेतु निर्णायक के रूप में डॉ जिजिल बी प्राचार्य, MSDM नर्सिंग कॉलेज, रवि दिशा नंद प्राचार्य माँ कौशल्या स्कूल ऑफ नर्सिंग, डॉ मंजू जॉन प्राचार्य, ऑल इंडिया चिल्ड्रेन केयर एंड एजुकेशन डेवलपमेंट सोसायटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उत्तर प्रदेश, डॉ खुशबू यादव प्रोफेसर एवं उप-प्राचार्य, मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, चंदौली, डॉ भानु प्रिया प्राचार्य, KMC कॉलेज ऑफ नर्सिंग, महाराजगंज आदि उपस्थित रही।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





