Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

गरीबों के लिए राहत बना नजमा हॉस्पिटल, आयुष्मान कार्ड से बच्चों का मुफ्त इलाज

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। शहर के ब्रह्मस्थान स्थित नजमा हॉस्पिटल गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम साबित ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। शहर के ब्रह्मस्थान स्थित नजमा हॉस्पिटल गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। अस्पताल में अब आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यहां नवजात शिशुओं से लेकर बच्चों में होने वाली विभिन्न बीमारियों का इलाज अनुभवी और योग्य चिकित्सकों की देखरेख में आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाता है। आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को बिना किसी शुल्क के समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ. जोरार अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में एक नवजात शिशु को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। बच्चे की हालत अत्यंत नाजुक थी, लेकिन चिकित्सकों की सतर्कता और समय पर उपचार से उसे स्वस्थ कर घर भेज दिया गया। यह पूरा इलाज आयुष्मान कार्ड के तहत निःशुल्क किया गया। मरीज की परिजन हुस्मम बानो ने बताया कि उनके बच्चे का जन्म दूसरे अस्पताल में हुआ था। घर लाने के लगभग 24 घंटे बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर का रंग काला पड़ने लगा। घबराए परिजन तत्काल नजमा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती कर समुचित उपचार शुरू किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड की वजह से उनका बच्चे का पूरा इलाज मुफ्त में हो सका। डॉ. अहमद ने गायनाकोलॉजिस्ट चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि डिलीवरी के बाद नवजात शिशु की संपूर्ण जांच अवश्य की जाए। साथ ही जन्म के तुरंत बाद स्तनपान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि शिशु स्वस्थ रहे और जटिलताओं से बचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुष्मान योजना लागू होने के बाद नजमा हॉस्पिटल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है।









  



close