अंतर्राष्ट्रीय मंच पर डॉ. एकता सिंह का पुनः परचम, ‘ Outstanding Presenter Award ’ से सम्मानित संवाददाता - बागी न्यूज 24 भारतीय अकादमिक ज...
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर डॉ. एकता सिंह का पुनः परचम, ‘Outstanding Presenter Award’ से सम्मानित
संवाददाता - बागी न्यूज 24
भारतीय अकादमिक जगत के लिए गौरव का क्षण पुनः आया, जब विश्व विख्यात शिक्षाविद एवं शोधकर्ता डॉ. एकता सिंह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्था "The International Institute of Knowledge Management (TIIKM)" द्वारा आयोजित
The 9th International Conference on The Future of Women 2026 में "Outstanding Presenter Award" से सम्मानित किया गया।
यह भव्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 09–10 फरवरी 2026 को बाली (इंडोनेशिया) में आयोजित हुआ...जिसका मुख्य विषय था — “Feminist Perspectives in Glocal Contexts”...
विश्व के विभिन्न देशों से आए विद्वानों, शोधार्थियों, नीति-निर्माताओं एवं सामाजिक चिंतकों की उपस्थिति में डॉ. सिंह ने अपने शोध-पत्र का प्रभावशाली एवं तथ्यपरक प्रस्तुतीकरण किया। उनके विश्लेषण की गहराई, वैचारिक स्पष्टता और विषय पर गहन पकड़ ने अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी एवं प्रतिभागियों को अकल्पनीय रूप से मंत्रमुग्ध किया।
डॉ. एकता सिंह पूर्व में भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हो चुकी हैं। उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, शोध-निष्ठा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा समय-समय पर सराहा जाता रहा है। शिक्षा, पर्यावरणीय सुरक्षा, महिला जीवन समीक्षा एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनका कार्य निरंतर प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि भारतीय शिक्षाजगत की वैश्विक पहचान को भी निरन्तर सुदृढ़ कर रहा है। शैक्षणिक समुदाय, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र और देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
डॉ. सिंह ने इस सम्मान को परम पिता परमेश्वर, अपने सहयोगियों, विद्यार्थियों, अपने देश भारत और अपने गृह जनपद आजमगढ़ के अभूतपूर्व समर्थन को समर्पित करते हुए कहा कि, यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और उत्कृष्ट शोध, शैक्षिक प्रतिबद्धता और सामाजिक रूप से महिला वर्ग के उत्थान के लिए व्यापकता से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695




