Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पुलिस परिवार बैठक में संवाद स्थापित कर विकास कार्यों की जानकारी दी गई

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में आज पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार बैठक का...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में आज पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करते हुए पुलिस लाइन में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से पुलिसकर्मियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए उन्हें  आउटडोर खेलों में अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन के आवासों, बैरकों के चल रहे निर्माण एवं सुधार कार्यों की प्रगति के संबंध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उपस्थित सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए। इस बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन शुभम तोदी एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार की बैठकों के माध्यम से पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया जा रहा है।









  



close