Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

साहू समाज का होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह समिति के संगठन महामंत्री विनय प्रकाश गुप्त जी के नेतृत्व में चौक स...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह समिति के संगठन महामंत्री विनय प्रकाश गुप्त जी के नेतृत्व में चौक स्थित वैस्ली इण्टर कालेज मातवरगंज के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित लोग इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समिति के अध्यक्ष लालता प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। साहू समाज के जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनय प्रकाश गुप्त ने लोगों को माल्यार्पण कर पुष्पों की वर्षा करते हुए अबीर गुलाल लगाया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाईयां दी। समिति के संरक्षक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भक्त प्रहलाद का श्रद्धा भक्ति सभी लोग अपने मन में स्थापित करें और सच्चे मन से राष्ट्र में  सर्व समाज व शोषित और वंचितों की सेवा करें। वरिष्ठ जिला संरक्षक स्वतंत्रत गुप्ता एडवोकेट एवं सत्यप्रकाश गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि होली का पवित्र त्यौहार है, जो सभी बुराइयों को दूर कर लोगों को एक दूसरे के पास आने व गले लगकर सारे शिकवे-शिकायतों को दूर करने का कार्य करता है। इस अवसर पर संगीत और गुझिया का लुत्फ उठाते हुए सभी आनंद विभोर होकर गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियों से सभी का एक दूसरे का अभिनंदन करते नजर आए। इस अवसर पर बीडिओ संजय कुमार गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, मन्तलाल गुप्ता, सतीश चंदगुप्त एडवोकेट, शिवचंद प्रधान, रामप्यारे साहू, रामाशंकर साहू , सुरेन्द्र गुप्त, जगदीश गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्ता, दीना साहू, आनन्द गुप्ता, संजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, रामनवल गुप्ता, उमा गुप्ता, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती अन्जू गुप्ता, अन्जना गुप्ता एवं पूर्व नगरपालिका सभासद श्रीमती शीला गुप्ता आदि सैकड़ों लोग सपरिवार उपस्थित रहे।









  



close