संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जनपद के थाना सिधारी अंतर्गत रामपुर गांव में भू-माफियाओं द्वारा दबंगई के बल पर सार्वजनिक देवस्थल और ग्...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जनपद के थाना सिधारी अंतर्गत रामपुर गांव में भू-माफियाओं द्वारा दबंगई के बल पर सार्वजनिक देवस्थल और ग्रामीणों की निजी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला? ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के दो कथित भू-माफिया, जो पेशे से अधिवक्ता बताए जा रहे हैं, गाटा संख्या 346 में केवल 25 कड़ी जमीन का बैनामा कराकर 84 कड़ी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। इस विवादित जमीन में ग्रामीणों द्वारा दान की गई 'शिवकुटी देवस्थल' की सार्वजनिक भूमि भी शामिल है।
दबंगई और धमकी के आरोप शिकायती पत्र के अनुसार, जब ग्रामीणों ने इस अवैध निर्माण का विरोध किया, तो आरोपियों ने 15-20 बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर गाली-गलौज की और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी अपनी रसूख का हवाला देकर ग्रामीणों को डरा रहे हैं और पुलिस बल का दुरुपयोग कर उन्हें परेशान कर रहे हैं।
न्याय की मांग राजेश यादव सहित समस्त ग्रामवासियों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने और देवस्थल की पवित्र भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की अपील की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप का इंतजार है।




