संवाददाता - बागी न्यूज 24 लखनऊ : शहीद पथ स्थित जनपद मिगसन सेंट्रल के प्रांगण में इन्वेस्टमेंट प्लान पर चर्चा करते हुए पूर्व उपनिदेशक स...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
लखनऊ : शहीद पथ स्थित जनपद मिगसन सेंट्रल के प्रांगण में इन्वेस्टमेंट प्लान पर चर्चा करते हुए पूर्व उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने कहा कि अपनी मेहनत की कमाई को सोच समझ कर इन्वेस्टमेंट करना चाहिए. हमेशा अपनी जेहन में लालच बुरी वाला है, बिना मेहनत के धन को दुगना तीन गुना करने की बात को कहकर आपको टारगेट करने वाले 420 किस्म के लोगों से बचना चाहिए। चिकनी चुपड़ी बातें करके आपकी गाड़ी कमाई को लेकर या चंद अपना कमीशन लेकर आपके जीवन की गाढ़ी कमाई को फंसा देते हैं,या फिर ऐसे लोग अचानक गायब हो जाते हैं। इस प्रकार के लोग राजधानीके कई स्थानों पर घूमते हुए मिल जाएंगे। आवास, प्लाट ,प्लाट की दुकान, व्यापारिक संपदा आदि आवास विकास रेरा जिला पंचायत आदि सरकारी प्रतिष्ठानों से संबंध हो तभी सोच समझकर खरीदना चाहिए। कई लोगों से पूछना चाहिए, प्रॉपर्टी के बाहर रेरा का नंबर आवास विकास का चित्र जिक्र साथ ही विक्रेता का पूरा नाम पता मोबाइल नंबर सब दिखाओ। इसके अलावा एजेंट का नंबर पता भी आपको मालूम होना चाहिए। ताकि वक्त जरूरत पर कोई विधिक कार्रवाई भी कर सके. ट्रेडिंग के धंधे में भी आजकल इधर-उधर गोल-माल पैसा फसाने की भी शिकायत आ रही है इसको भी देखना चाहिए . इन्वेस्टमेंट प्रमोटरों को बड़ी-बड़ी सभी नियम कानून की जानकारी देना चाहिए, ग्राहकों को अंधकार में न रखें अन्यथा आपको लेने की देने भी पड़ सकते हैं।
कई इन्वेस्टमेंट प्रमोटर सर्वश्री बृजेश, शांडिल तिवारी,महेश त्रिपाठी, ओम सिंह, शिवम सिंह, अवधेश कुमार ने जनपद मिगसन सेंटल, मिगसन जनपद आदि रियल एस्टेट संपदा की जानकारी दी बताया कि यह संपदा रेरा और आवास विकास आदि सरकारी नियमों का पूरी तरह से पालन कर रही है जिसको खरीदने के लिए इन्वेस्टर को आगे आना चाहिए, मिग़सन जनपद में कई मात्रा में हरीतिमा निशुल्क पार्किंग मेडिकल केयर मीना बाजार फूड कोर्ट मनोरंजन कच्छ पीवीआर स्विमिंग पूल, अतिथियों और चालकों को बैठने के लिए स्थान पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था कंप्लीट सेंट्रलाइज्ड एसी आदि आधुनिक व पर्यावरण से संबंधित सुविधाओं का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695




