राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन गोष्ठी हुई सम्पन्न सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गोरक्षप्रांत) द्वारा...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गोरक्षप्रांत) द्वारा जिला आर्यमगढ़ में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन 2, शनिवार को हरिओध कला केन्द्र में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से हजारों स्वयंसेवकों एवं नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन सह सरकार्यवाह आलोक कुमार जी के करकमलों द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक जागरण के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य समाज के सहयोग और सामूहिक पुरुषार्थ से निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिससे सामान्य नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना का विकास हो रहा है। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश जी, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी, प्रांत सेवा प्रमुख रविशंकर जी, सह विभाग संचालक राजेन्द्र जी, विभाग प्रचारक दीनानाथ जी, जिला प्रचारक रमाकांत जी, जिला संघ चालक कामेश्वर जी, सह जिला संघ चालक अजय अग्रवाल, विभाग कार्यवाह रवि प्रताप जी, जिला कार्यवाह अरुण पाल जी तथा सह जिला कार्यवाह तेज जी सहित अनेक दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अभय दत्त जी, सत्यविजय जी, घनश्याम राय जी, नगेंद्र सिंह जी, जनार्दन राय जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ तथा समाज को संगठित कर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया गया। अंत में सभी उपस्थित जनों से समाज सेवा और राष्ट्रीय जागरण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया गया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





