सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। बूढनपुर तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के कंपोजिट विद्यालय अटहरा की कक्षा पांच की छात्रा आन्वी ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। बूढनपुर तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के कंपोजिट विद्यालय अटहरा की कक्षा पांच की छात्रा आन्वी राव द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा मे उत्तीर्ण होने पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकेश वर्मा द्वारा छात्रा के पिता जगदीश राव एवं माता रंजू राव का फूल माला से स्वागत किया। छात्रा के उज्जवल में भविष्य की कामना की ।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इस मेधावी छात्रा ने निश्चित रूप से बड़ी ही सफलता हासिल की है ।जिससे हमारा विद्यालय परिवार गौरवनित महसूस कर रहा है उन्होंने विद्यालय के अध्यापक श्रीकेश वर्मा को भी सम्मान किया छात्रा आन्वी राव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनो को दिया उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन से कोई भी कार्य किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। मेरे द्वारा किया गया प्रयास निश्चित रूप हमारे विद्यालय के छात्रों को प्रेरणा देने का काम करेगा ।शिक्षक श्रीकेश वर्मा ने कहा कि जब से मैं इस विद्यालय में अपनी सेवा दे रहा हूं तभी से मेरा सपना रहा है कि मेरे विद्यालय के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करें ।इसके लिए मेरे द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता है ।साथ ही उन्हें मोटिवेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभा करने के लिए तैयारी कराई जाती है ।छात्र के पिता जगदीश राव ने कहा कि मेरी बेटी प्राथमिक विद्यालय में पढ़कर इस तरह के अगर सफलता हासिल कर रही है तो निश्चित रूप से इस विद्यालय के शिक्षक बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर सुनील कुमार उपाध्याय संतोष यादव राकेश कुमार त्रिपाठी बृजेश राव रविंदर अवनीश संगीता प्रियंका सुहागी ललित जितेंद्र सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





