उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। महादेवी हाय...
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, सिधारी,तिवारीपुर, का रजत जयंती वर्ष का आयोजन बड़े ही उत्साह, उल्लास एवं गरिमा के साथ सफलतापूर्वक किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरीशचंद्र यादव (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार,खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय),विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा (कुलपति ,महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ,आजमगढ़) एवं अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मण मौर्य (चेयरमैन,जिला कोऑपरेटिव बैंक), राजेंद्र प्रसाद यादव (चेयरमैन,सर्वोदय ग्रुप ऑफ कॉलेज),पवन कुमार पंकज (समाजसेवी), मनीष सिंह (क्षेत्रीय सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ,गोरखपुर) ,गोविंद दुबे (सचिव, उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ) एवं अन्य के द्वारा किया गया ।इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे—गीत, नृत्य, भक्ति एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यालय के उज्ज्वल इतिहास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य ने विद्यालय की प्रगति यात्रा का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया तथा सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इसी अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल भी घोषित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं शत प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा प्राप्त हुई। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक देवी प्रसाद मौर्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के को -ऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ,दिनेश यादव ,दीपिका सिंह ,मीनाक्षी अस्थाना,कमलेश यादव,आर के यादव, मेवालाल यादव ,अजय यादव एवं अन्य अध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा । अनुशासनाधिकारी राहुल तिवारी एवं अजय यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में एक्टिविटी इंचार्ज शरद गुप्ता ,प्रेमा यादव,धीरेंद्र मोहन एवं संगीत शिक्षक आदित्य मिश्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। स्टेज का संचालन किशन यादव एवं आरोही मोदनवाल ने किया जिनकी सराहना सभी के द्वारा की गई ।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








