Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सलमानी हॉस्पिटल में हुए मारपीट के प्रकरण मे अभियुक्त अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। थाना कोतवाली- घटना का संक्षिप्त - अवगत कराना है कि वादी सूरज मौर्या पुत्र कमलेश मौर्या निवासी ग्राम बन...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। थाना कोतवाली- घटना का संक्षिप्त - अवगत कराना है कि वादी सूरज मौर्या पुत्र कमलेश मौर्या निवासी ग्राम बनकट थाना तहबरपुर जो सलमानी टीचिंग अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं, द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार दिनांक 19.03.2026 को समय लगभग 03:30 बजे अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उनसे विवाद कर पिस्टल तान दी गई तथा छीनाझपटी के दौरान गला दबाकर मारपीट की गई। मौके पर अफरा-तफरी के बीच अभियुक्त फरार हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज अभियुक्त गुफरान पुत्र इलियास अहमद निवासी मनचोभा पोस्ट ककरहटा थाना कोतवाली  उम्र 38 वर्ष को उकरौड़ा से सिक्स लेन जाने वाले मार्ग के बीच से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।









  



close