सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। प्रयास सामाजिक संगठन महाराजगंज ब्लॉक देवारा इकाई द्वारा आज बुढ़ऊ बाबा के स्थान पर सतचंडी महायज्ञ की प्र...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। प्रयास सामाजिक संगठन महाराजगंज ब्लॉक देवारा इकाई द्वारा आज बुढ़ऊ बाबा के स्थान पर सतचंडी महायज्ञ की प्रथम दिन कलश यात्रा में शामिल महिलाओं बच्चियों के लिए शीतल शरबत की व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ो लोगों ने शरबत पीकर के प्रयास के कार्यों की सराहना की। डॉ बृजराज प्रजापति जी ने बताया कि प्रयास का काम ही सेवा करना है उसी के तहत हम सभी साथी अपनी सामर्थ्य के अनुसार जो भी बन पड़ता है समाज के लिए करते रहते हैं। संगठन के पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रयास ने जो सेवा भाव का रास्ता दिखाया है उसी प्रेरणा से हम लोग जो भी कुछ कर पाते हैं उससे बड़ी सुख और शांति मिलती है। -इस अवसर शंभू भारती, अमित कुमार, दीपचंद कनौजिया आदि उपस्थित रहे
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





