दुर्गा शक्ति की सेवा ट्रस्ट किया यूपी मुख मुस्कान 2026 का आयोजन सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान म...
दुर्गा शक्ति की सेवा ट्रस्ट किया यूपी मुख मुस्कान 2026 का आयोजन
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में अध्यक्ष दुर्गा सिंह के संचालन में 'UP मुख मुस्कान 2026 का आयोजन जिले के रैदोपुर स्थित रघुकुल ग्रैंड में किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि के तौर पर पहली बार लोनी विधानसभा सीट से 10 वर्षों से विधायक पद पर आसीन रहे नन्द किशोर गुर्जर जी उपस्थित रहे। जो जिले के लिए एक गर्व की बात है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉक्टर विपिन यादव (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें 'Mr. UP यूथ आइकॉन खिताब सत्यम चौधरी एवं 'Miss UP मुख मुस्कान' का खिताब शालिनी ने अपने नाम किया। I, II रनरअप में नन्दिनी दुबे, साक्षी प्रजापति एवं अश्विन पाठक एवं प्रवीण सैनी II रनरअप रहे। मिस आजमगढ़ विवेकानन्द विश्वकर्मा एवं ' मिस आजमगढ़ ' अक्षरा सिंह ने अपने नाम किया। 'Best Model of Evening' अंकित सिंह एवं प्रतिज्ञा रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामन्त्री समर प्रताप सिंह एवं जिला छात्र अध्यक्ष अविनाश सिंह 'बन्टी' ने किया। जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह रिंकू, जिला अध्यक्ष (बीजेपी ) निखिल राय, आशीष तिवारी, अंशु द्विवेदी (वरिष्ठ पत्रकार ) आदि छात्र संघ के लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। भारतीय परिधानों का प्रदर्शन Indrishiya फ़ैशन के अम्मी पाण्डेय एवं मयंक मिश्रा ने किया। जजमेंट सलोनी मेकओवर की सोनी जायसवाल एवं डॉ,विपिन यादव द्वारा दिया गया। प्रियांशु मेकओवर एवं सलोनी मेकओवर द्वारा मेकअप किया गया। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की सभी पदाधिकारी प्रतिभा द्विवेदी, अनीता सिंह, अन्जु मौर्य, रीना जायसवाल, संगीता वर्मा, नीरज सिंह, कुसुम जायसवाल आदि मौजूद रहीं। संरक्षक विजय लक्ष्मी मिश्रा का कार्य अत्यन्त सराहनीय रहा। संचालन हुनर संस्थान के सुनील विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






