संवाददाता - बागी न्यूज 24 मुबारकपुर/ आजमगढ़। मुबारकपुर नगर में गैस वितरण एजेंसी पर बृहस्पतिवार को सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।सर्व...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
मुबारकपुर/ आजमगढ़। मुबारकपुर नगर में गैस वितरण एजेंसी पर बृहस्पतिवार को सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है। वहीं केवाईसी की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भरकम भीड़ देखी जा सकती है।
मुबारकपुर नगर के जीयनपुर मार्ग पर मोहल्ला नूरपुर बुतात में गैस वितरण एजेंसी मुबारकपुर से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने को लोग पहुंच रहे हैं। पवित्र महीना रमजान माह का आखिरी अशरा चल रहा है।ईरान अमेरिका युद्ध से तेल संकट से पहले गैस का संकट हो चला है।गैस एजेंसी बुकिंग कराने को भारी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचे और वहां सुबह से लाइन में खड़े हैं। सर्वर डाउन होने से किसी भी उपभोक्ता की मोबाइल पर ओटीपी मैसेज नहीं पहुंच रहा है।बता दें कि मुबारकपुर में लोहरा,ढकवा, इब्राहीमपुर,पिचरी,नरांव विभिन्न गांवों के अलावा नगर सहित तमाम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रेखा राणा ,गुलाम अशरफ,अनिल कुमार, ने बताया कि सुबह से लाइन में खड़े हैं। पासबुक जमा हो गया है। कुछ लोगों का केवाईसी नहीं है तो अधिकांश लोग सर्वर डाउन होने से इन्तजार कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति नहीं हो रही है।इस सम्बन्ध में गैस वितरण एजेंसी संचालक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मुबारकपुर में गैस उपभोक्ताओं की कुल संख्या 25000 है।इधर हाल में सर्वर डाउन होने से ओटीपी मैसेज नहीं पहुंच रहा है। जबकि आदेश है कि बिना ओडीपी के उपभोक्ताओं को सिलेंडर का वितरण न किया जाए। ऐसे में सर्वर आने पर ही वितरण किया जायेगा।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695