Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने थाना दीदारगंज का किया त्रैमासिक निरीक्षण

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   फूलपुर /आज़मगढ़।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

फूलपुर /आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह द्वारा थाना दीदारगंज का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, थाना अभिलेख, आगन्तुक पंजी, बीट पुस्तिका, अपराध रजिस्टर, जी.डी. आदि का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। थाने के समस्त अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा आगन्तुकों के साथ विनम्र व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिसकर्मियों को वर्दी में सुसज्जित रहने, समयबद्ध ड्यूटी पालन, तथा जनसुनवाई में संवेदनशील रवैया अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर द्वारा थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।









  



close