Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 6.50 लाख की ठगी, कैशियर गिरफ्तार

                              गुमराह कर कूट रचित दस्तावेजों के जरिए खाते से निकाली गई रकम सवाददाता - बागी न्यूज 24   आज़मगढ़। अहरौला थाना क्...

                             

गुमराह कर कूट रचित दस्तावेजों के जरिए खाते से निकाली गई रकम

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आज़मगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार, ग्राम व्योहरा निवासी पुनवासी विश्वकर्मा ने 22 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि बड़ौदा यूपी बैंक शाखा गोपालगंज के कर्मचारियों ने उन्हें गुमराह कर कूट रचित दस्तावेज तैयार किए और उनके खाते से विभिन्न तिथियों में बिना जानकारी के 6.50 लाख रुपये निकाल लिए। इस शिकायत के आधार पर अहरौला थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान बैंक के तत्कालीन कैशियर राहुल कुमार, शाखा प्रबंधक महेश कुमार और असिस्टेंट मैनेजर कुनाल पंत की संलिप्तता प्रकाश में आई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 मार्च 2026 को अतरौलिया कस्बे से आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और अब न्यायालय में अपनी सफाई देने की बात कही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई कर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियुक्त का नाम व पता-  राहुल पुत्र धर्मबीर नि0 एच.एन. 306 कसेरू बक्सर मवाना रोड  थाना गंगानगर जनपद मेरठ उम्र करीब 35 वर्ष पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 448/2025 धारा-409/419/420/467/468/471 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़  थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विश्राम गुप्ता, का0 उमेश गौड, का0 नरेन्द्र, का0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।









  



close