Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

भूमि पर हो रहे कब्जे को लेकर ग्राम वासियों में आक्रोश

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l सदर तहसील अंतर्गत ग्राम ग्राम पंचायत शाहगढ में स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा राम जानकी मंदिर की दान की गई...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l सदर तहसील अंतर्गत ग्राम ग्राम पंचायत शाहगढ में स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा राम जानकी मंदिर की दान की गई भूमि पर कुछ भूमि माफियाओं द्वारा कुट रचित दस्तावेजों के आधार पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है l इस घटना को लेकर पूरे ग्राम में भारी आक्रोश व्याप्त है l ग्राम वासियों ने बताया कि गांव के निवासी स्वर्गीय  बेनी प्रसाद अग्रवाल ने धार्मिक आस्था एवं ध्यान में रखते हुए अपनी भूमि मंदिर के नाम दान कर दी थी इस भूमि में प्रमुख रूप से गाटा संख्या 245 666 वं 690 सहित अन्य भूमि शामिल है l जिसका उपयोग वर्षों से मंदिर के धार्मिक कार्यों ग्राम स्तरीय मेलो तथा सामाजिक कार्यक्रम के लिए होता चला आ रहा है l    बताया जा रहा है कि मंदिर की देखरेख के लिए ग्राम स्तर पर एक समिति गठित  की गई थी l इसमें कई सम्मानित ग्रामीण शामिल थे l समय के साथ ही समिति के कई सदस्यों का निधन हो जाने के बाद कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से फर्जी कूट रचित  दस्तावेज तैयार कर कर मंदिर की दान की गई भूमि पर अपना नाम से  खतौनी में दर्ज कर लिया है l उक्त भूमि  को  चारदीवारी बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है  l ग्राम वासियों का आरोप है की तहसील व अधिकारियों को लिखित शिकायती  प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कोई प्रभावित कार्रवाई नहीं की गई l









  



close