सवाददाता - बागी न्यूज 24 आज़मगढ़। जनपद में आयोजित ‘संविधान संकल्प यात्रा प्रतियोगिता’ का भव्य समापन उत्साह, गर्व और प्रेरणा के माहौल में स...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आज़मगढ़। जनपद में आयोजित ‘संविधान संकल्प यात्रा प्रतियोगिता’ का भव्य समापन उत्साह, गर्व और प्रेरणा के माहौल में संपन्न हुआ। इंडियन सोशल जस्टिस मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अनुष्का गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया। वह सीबी इंटर कॉलेज तरवां की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के परिणामों में अन्य प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया- अंबिका सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप टैबलेट दिया गया। मीनाक्षी चौरसिया ने तृतीय स्थान हासिल कर 5G स्मार्टफोन अपने नाम किया। कार्यक्रम के दौरान सभी विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर आजाद ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि युवाओं को भारतीय संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि एक ही विद्यालय की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है। अनुष्का गुप्ता के पिता ने मीडिया से बातचीत में भावुक होते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने बताया कि वे अपनी बेटी को उसकी इच्छानुसार उच्च शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। समारोह में ट्रस्ट द्वारा भविष्य की योजनाओं का भी ऐलान किया गया। ‘संविधान संकल्प यात्रा - सीरीज 3’ का आयोजन 14 अप्रैल 2026 से 26 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं: प्रतिभागी वर्ग: कक्षा 6–8, 9–12 और स्नातक स्तर के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






