सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रातः 07:15 बजे शहर स्थित सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम का औचक निरीक्ष...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रातः 07:15 बजे शहर स्थित सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम में चल रहे विभिन्न कार्यों की स्थिति का जायजा लिया तथा खिलाड़ियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण/फिनिशिंग कार्य का अवलोकन किया। कार्य की प्रगति अपेक्षित न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैडमिंटन कोर्ट का शेष फिनिशिंग कार्य अविलंब पूर्ण कर उसे शीघ्र ही खिलाड़ियों के उपयोग हेतु समर्पित किया जाए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधा मिल सके।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






