सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। थाना मुबारकपुर -जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। थाना मुबारकपुर -जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना के दौरान पाया गया कि अभियुक्त बृजभान पुत्र स्व0 कान्ता एवं गौतम पुत्र ध्यानचन्द्र निवासीगण ग्राम भटौरा थाना मुबारकपुर द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। गिरोह की सक्रियता जनपद स्तर पर थी तथा इनके विरुद्ध थाना मुबारकपुर पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। गिरोह के भय के कारण आमजन खुलकर शिकायत करने से भी कतराते थे। उक्त प्रकरण में उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मु0अ0सं0 134/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना मुबारकपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सठियांव चौराहे के पास घेराबंदी कर अभियुक्तगण बृजभान पुत्र स्व0 कान्ता (उम्र करीब 25 वर्ष) गौतम पुत्र ध्यानचन्द्र (उम्र करीब 29 वर्ष) निवासीगण ग्राम भटौरा थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है। संगठित अपराध एवं गैंगस्टर गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





