सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ । राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला इकाई का कार्यकर्ता बैठक पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुआ l कार्यक्रम की...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ । राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला इकाई का कार्यकर्ता बैठक पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुआ l कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर चौहान एवं संचालन रामलगन विश्वकर्मा ने किया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष का रास्ता जनहित में सदा अपनाना चाहिए l आज उत्तर प्रदेश जो सरकार की नीतियां है वह पूरी तरह से आमजन मानस के हित में नहीं है l ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है ताकि सामाजिक परिवर्तन लोकतंत्र के परंपरा मजबूत रहे l आज संगठन का विस्तार करते हुए राजेश विश्वकर्मा राज प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी आजमगढ़ रामपलट विश्वकर्मा प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी वाराणसी आजमगढ़ जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष बालचंद जैसवारा को मनोनीत किया गया और इन लोगों से यह आशा उम्मीद है की पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पशुपति कुमार पारस जी के निर्देशों के साथ युवा कार्यरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान के नेतृत्व में एक मजबूत संगठन खड़ा करने का सभी उन्होंने संकल्प लिया l पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मनोनीत पदाधिकारीयों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम में सिकंदर भारती, ताज मोहम्मद, सुकलेश प्रधान, मिठाईलाल, रामसरन राम, जिला प्रभारी के चंद्रमी गौतम, नुरसबा मनिहार, गिरिजा चौहान, जिला अध्यक्ष पुष्पा गौतम, सुलेखा यादव, सुनीता भारती, श्रेया कुमारी सुमित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे !
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






