उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एमएलसी विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि सवाददाता - बागी न्य...
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एमएलसी विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ (। उप मुख्यमंत्री, उ०प्र० शासन केशव प्रसाद मौर्य के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आजमगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार द्वारा उनका शिष्टाचार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आगमन उपरांत जिलाधिकारी ने उप मुख्यमंत्री को जनपद में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बड़सरा खालसा में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है, जिसे जून 2026 तक पूर्ण कर जनसामान्य को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री ग्राम बड़सरा खालसा पहुंचकर मा० सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक के पिता राधेश्याम पाठक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गम्भीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० एन०आर० वर्मा, उप जिलाधिकारी संत रंजन सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






