महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती सपा कार्यालय पर मनाई गई सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की जयंती समाजवाद...
महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती सपा कार्यालय पर मनाई गई
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव सांसद ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी का जीवन वास्तव में प्रेरणादायक रहा उन्होंने जाति व लिंग के भेद-भाव के खिलाफ आवाज उठाई और महिलाओं के लिए शिक्षा, समानता की बात की उन्होंने "सत्यशोधक समाज" की स्थापना की जो सामाजिक परिवर्तन का बड़ा केंद्र बना उनका जीवन और कार्य आज के समाज सुधार व समानता के प्रतीक है। ऐसे महापुरुषों का संघर्ष व सामाजिक परिवर्तन के कारण उनके विचारों पर चलकर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों को संविधान में व्यवस्था दिया भा.ज.पा. की सरकार संविधान व लोकतंत्र के मूल्यों को खत्म कर पुनः सामंतवादी राज कायम करना चाहती है। इसके लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पी.डी.ए. के लोगों को संगठित करने का संकल्प लिया है 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सांप्रदायिक व पूंजीवादी गरीब विरोधी विचारधारा को समाप्त कर भाजपा सरकार को हटाकर सामाजिक न्याय का रास्ता तैयार किया जाएगा। समाजवादी विचारक जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि उन्होंने अपने समय में मनुवादी व्यवस्थाओं को चुनौती दी उन्होंने अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाई इन्होंने महिलाओं के लिए स्कूल खोलकर एक नई राह दिखाई उनकी पत्नी सावित्रीबाई फूले शिक्षण व स्त्री उत्थान में उनकी सबसे बड़ी सारथी बने। विचार व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, विधायक- डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव संचालन स.पा. अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। कार्यक्रम में सोभनाथ यादव, राम अचल यादव, एख्लाक अहमद,प्रमोद राजभर, दुर्गेश यादव,संतोष कुमार गौतम, सुशील आनंद, सिंगारी गौतम, द्रोपदी पांडेय, जोरार खान,रमेश निषाद, अब्दुल्ला, जवाहिर यादव, पप्पू कुमार यादव,कमलेश यादव गायक, राम समुझ राम, सुरेन्द्र यादव, गौरव यादव,राम सूरत राम, राजेश यादव,कुणाल मौर्य, आशुतोष चौधरी आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






