Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन किया गया

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़।  विश्व होम्योपैथी दिवस और होम्योपैथी के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमेन की जयंती के पावन अवसर पर हमाई की प्रद...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। विश्व होम्योपैथी दिवस और होम्योपैथी के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमेन की जयंती के पावन अवसर पर हमाई की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को अनंतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर हैनीमेन के चित्र पर महंत शंकर सुवन उपाध्याय, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी डॉ भक्तवत्सल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेश दूबे, डॉ नेहा दूबे, डॉ नवीन दूबे, डॉ रणधीर सिंह, डॉ बी पांडेय ने माल्यार्पण कर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ हैनेमन के अतुलनीय योगदान को याद किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेश दूबे ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। डॉ नेहा दूबे ने कहा होमोयोपैथी सहज, सरल एवं सुरक्षित उपचार है, इसे अपनाने की जरूरत है। डॉ नवीन दूबे ने कहा आज के परिवेश में होमोयोपैथी से करोड़ो लोग लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ रणधीर सिंह ने डॉ हैनेमन के चिकित्सा के छेत्र में उल्लेखनीय योगदान के बारे में बताया। शिविर में 600 लोगों का निःशुल्क उपचार किया गया। इस अवसर पर डॉ गिरीश सिंह, डॉ प्रभात यादव, डॉ अनिल पांडेय, डॉ राजकुमार राय, डॉ राजीव पांडेय, डॉ एस सी सैनी,  डॉ मनोज मिश्रा, डॉ नीरज दूबे, डॉ ब्रिजेश सिंह, डॉ सिद्धांत श्रीवास्तव, डॉ एच पी त्यागी, डॉ शादाब, डॉ मोहम्मद अफजल, डॉ सी जी मौर्य, पवन उपाध्याय आदि ने अपनी सेवाएं दी।









  



 

close