सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। फरिहा और परसहा के बीच...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। फरिहा और परसहा के बीच रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन उर्फ बिरसा मुंडा पुत्र महावीर मुंडा निवासी झारखंड के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ बनगांव में ईंट भट्टे पर रहकर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दस वर्षों से बनगांव में रहकर ईंट भट्टे पर काम कर रहा था, जबकि उसके माता-पिता करीब बीस वर्षों से वहीं मजदूरी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अर्जुन की मानसिक हालत पिछले एक साल से ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह फरिहा-परसहा रेलवे ट्रैक के पास जा रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फरिहा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरिहा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक लक्षीराम राजभर ने बताया कि मृतक के पिता के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति पिछले एक वर्ष से काफी खराब थी और उसका इलाज कराया जा रहा था।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





