आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) की जिला कमेटी का भव्य स्वागत, 29 अप्रैल को नेहरू हॉल में मनेगी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती सवाददाता - बागी न...
आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) की जिला कमेटी का भव्य स्वागत, 29 अप्रैल को नेहरू हॉल में मनेगी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) द्वारा संगठन विस्तार की कड़ी में आजमगढ़ की नव-निर्वाचित जिला कमेटी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल चौहान ने पार्टी की भविष्य की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की। संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए जिला अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे जोश के साथ चल रहा है। प्रदेश के हर जिले में जिला गठन का कार्य प्रगति पर है और इसी क्रम में आजमगढ़ की जिला टीम का विधिवत गठन पूरा कर लिया गया है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संगठन की मजबूती पर बल दिया। संबोधन और संकल्प स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। जिसमें आगामी 29 अप्रैल, 2026 (बुधवार) को आजमगढ़ के नेहरू हॉल में आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के तत्वावधान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमे मुख्य अतिथि: पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकेश सिंह चौहान, विशिष्ट उपस्थिति पार्टी के प्रमुख महासचिव ओमकार चौहान, उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मराज चौहान, प्रदेश वरिष्ठ सलाहकार सुरेश कुमार सिंह (मेजर साहब) और प्रदेश मीडिया प्रभारी चंद्रकांत चौहान शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष अनिल चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 29 अप्रैल के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






