कानून-व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
कानून-व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आज़मगढ़। जनपद में दिनांक 06.04.2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक 05.04.2026 को पुलिस लाइन आजमगढ़ में जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनपद एवं गैर जनपद से आए पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से उच्चस्तरीय ब्रीफिंग की गई। इस दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, वीआईपी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रूट डायवर्जन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष बल दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी पूर्व निर्धारित ड्यूटी के अनुसार सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए। उक्त ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, अन्य जनपदों से आए अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, राजस्व एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, मुख्य आरक्षी/आरक्षीगण, पीएसी की कम्पनियां सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनपद में वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने प्रशासनिक टीम के साथ कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण पश्चात बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
दुग्ध अवशीतन केंद्र मिरिया के लोकार्पण व जनसभा कार्यक्रम को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, बैठक में तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश
आजमगढ़ । जनपद आजमगढ़ के विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत कंधरापुर के मिरिया स्थित (पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप) श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के दुग्ध अवशीतन केंद्र का लोकार्पण व विशाल जनसभा आगामी 06 अप्रैल 2026 को वीवीआईपी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्रशासनिक टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण व बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर वीवीआईपी आगमन को देखते हुए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर, मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपैड, अस्थायी मार्ग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि वीवीआईपी द्वारा दुग्ध अवशीतन केंद्र के शुभारंभ के उपरांत कार्यक्रम स्थल के समीप ही आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा तथा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय कीं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, वीवीआईपी आवागमन मार्ग, हेलीपैड की तैयारियों तथा मंच व सभा स्थल की व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा,वित्त राजस्व गंभीर सिंह,मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, एसपी सिटी मधुबन सिंह, डीडीओ संजय सिंह, डीसी मनरेगा/एनआरएलएम राम उदरेज, पीडी डीआरडीए सच्चिदानंद प्रसाद, संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी,खंड विकास अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आज रूट डायवर्जन किया गया
आज़मगढ़ । जनपद (रूट डायवर्जन) दिनांक 06.04.2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के जनपद आजमगढ़ आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत थाना कन्धरापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मीरिया रेहड़ा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निम्नलिखित डायवर्जन लागू किया गया है - सेहदा अण्डरपास से बिलरियागंज की ओर जाने वाले सभी छोटे/बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।वैकल्पिक मार्ग: सेहदा अण्डरपास से भँवरनाथ चौराहा होते हुए जुनैदगंज चौराहा के रास्ते बिलरियागंज की ओर आवागमन करेंगे। बिलरियागंज चौराहा से सेहदा अण्डरपास की ओर जाने वाले सभी छोटे/बड़े वाहन सियराहा तिराहा से आगे नहीं जाएंगे। वैकल्पिक मार्ग: बिलरियागंज चौराहा से जुनैदगंज चौराहा एवं भँवरनाथ चौराहा होते हुए सेहदा अण्डरपास की ओर आवागमन करेंगे। यह यातायात व्यवस्था दिनांक 06.04.2026 (सोमवार) को दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। जनपदवासियों से अनुरोध है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695

.jpeg)
.jpeg)