सवाददाता - बागी न्यूज 24 मोहम्मद शाहिद आज़मी मुबारकपुर / आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा-दामोदरपुर मार्ग पर शनिवार को देर रात ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
मोहम्मद शाहिद आज़मी
मुबारकपुर / आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा-दामोदरपुर मार्ग पर शनिवार को देर रात में हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हस्सान हत्याकांड के आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी के बायें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू एक तमंचा,कारतूस,खोखा, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। मुबारकपुर के चक सिकठी इस्लामपुरा निवासी नौशाद अहमद के बेटे हस्सान अहमद को विगत दिवस शुक्रवार को की रात में गांव के ही इरफान अहमद 22वर्ष ने उसके घर के दरवाजे के सामने मामूली विवाद में कहा सुनी होने पर चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। गम्भीर रूप से घायल हस्सान अहमद को परिजनों ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के सम्बन्ध पिता नौशाद ने थाना में तहरीर दी थी। पुलिस मामला दर्ज कर कर आरोपी की तलाश कर रही थी कि शनिवार को देर रात मुखबिर की सूचना पर गजहड़ा -दामोदरपुर मार्ग पर पुलिया चेकिंग तलाशी कर रही थी कि आरोपी कहीं भागने के फिराक था। पुलिस को देख कर वह भागने लगा ।इस बाबत सी ओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने रोका तो वह पुलिस पर फायरिंग कर दिया।घेरा बन्दी कर पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो पुलिस को लक्ष्य कर गोली चला दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चला दी जो आरोपी के बायें पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल हस्सान अहमद हत्याकांड में आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू,एक 315बोर का तमंचा,एक कारतूस,खोखा, मोबाइल फोन, सफेद धातु की बिछिया बरामद पाया। इस कार्रवाई में मुख्य रूप से मुबारकपुर चौकी प्रभारी कृष्ण मुरारी मिश्रा, वरिष्ठ एस आई वीरेन्द्र यादव,सौरभ सिंह शामिल थे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





