सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वाधान में दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह होटल ग्रैंड एसआर आजमगढ़ क...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वाधान में दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह होटल ग्रैंड एसआर आजमगढ़ के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी प्रांत से प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर हरीश वालिया प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार मलेश कुमार सिंह, प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल, जिला समन्वय बद्री प्रसाद गुप्त, सीताराम पांडे, डॉक्टर देवेश दुबे, विश्वनाथ अग्रवाल एवं सविता बरनवाल ने संयुक्त रूप से मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया,तत्पश्चात वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ। शाखा गतिविधि संयोजक संस्कार रमाकांत वर्मा जी ने मंचासीन अतिथिगण एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया। मंचासीन सभी अतिथियों का अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसी कड़ी में सभी दायित्व धारी एवं सदस्य गण को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 15 विद्यालयों को भी उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री हरविंदर हरीश वालिया जी ने सत्र 2026-27 के लिए डॉक्टर देवेश दुबे को अध्यक्ष, कौशल कुमार राय को सचिव एवं आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई तत्पश्चात नवीन नवनिर्वाचित शाखा गतिविधि संयोजक रमाकांत वर्मा, संपर्क आर पी राय सेवा पवन कुमार अग्रवाल महिला सहभागिता श्रीमती दीपशिखा पांडे एवं पर्यावरण के लिए गोविंद दूबे को नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ देवेश दुबे द्वारा शपथ दिलाई गई। बद्री प्रसाद गुप्त ने भारत विकास परिषद का विस्तार से परिचय दिया। काशी प्रांत से आए प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर हरीश वालिया जी ने बताया कि यह संस्था संपर्क,सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के मूल सिद्धांतों पर कार्य करती है, इन्हीं सिद्धांतों पर चलकर सभी को परिषद को आगे ले जाना है। काशी प्रांत से आए कमलेश कुमार सिंह ने संस्कार के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष श्री सीताराम पांडे ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा का संचालन अजय मिश्रा ने किया। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ। कार्यक्रम में आर पी श्रीवास्तव, डॉक्टर निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, श्री बिरजा शंकर राय, डॉक्टर नेहा दूबे, वेदांती वर्मा, मनीष रत्न अग्रवाल, जे आर विश्वकर्मा, नीलम अस्थाना, राजेश अरोरा, सुरेंद्र उपाध्याय, अजय पाठक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






