पुलिस द्वारा दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 26 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा (कीमत लगभग 06 लाख रूपयें) बरामद अभियुक्तों के कब्जे से ...
पुलिस द्वारा दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 26 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा (कीमत लगभग 06 लाख रूपयें) बरामद
अभियुक्तों के कब्जे से 26.900 किलोग्राम गांजा व एक ऑटो वाहन बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l थानाध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ऑटो से अंजान शहीद की तरफ से गुलवा गौरी नहर मार्ग होते हुए आ रहे हैं, जिनके पास बोरी में नाजायज गांजा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा छिछोरी नहर ट्यूबेल के पास घेराबंदी की गयी। कुछ देर बाद संदिग्ध ऑटो वाहन दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन मोड़कर भागने लगा, किन्तु पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया गया। वाहन में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम 1. अमरजीत पाण्डेय पुत्र रघुनाथ पाण्डेय निवासी जादवपुर दुखहरन थाना जादवपुर जिला गोपालगंज बिहार तथा 2. हरेन्द्र कुशवाहा पुत्र राजकुमार कुशवाहा निवासी कोइन्दी बुजुर्ग थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर बताया। क्षेत्राधिकारी सगड़ी की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी लेने पर अभियुक्त अमरजीत पाण्डेय के कब्जे से 16 किलो 515 ग्राम तथा अभियुक्त हरेन्द्र कुशवाहा के कब्जे से 10 किलो 385 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 26 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त ऑटो नम्बर BR28L1774 को कब्जे पुलिस में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे गांजा छत्तीसगढ़ से लेकर बिक्री हेतु जा रहे थे। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0-135/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की वीडियोग्राफी भी करायी गयी।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






