सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ | जनपद में सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ‘राष्ट्रीय सन...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ | जनपद में सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ‘राष्ट्रीय सनातन सेना भारत’ के पदाधिकारियों ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगठन के जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) अंकुर सिंह आर्य ने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल 2026 को संगठन की एक शांतिपूर्ण बैठक के बाद साहिल नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां की गईं। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने कई पोस्ट में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और पुलिस को टैग करते हुए भी इस तरह की गतिविधियां जारी रखीं। संगठन का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियों से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और साम्प्रदायिक तनाव फैलने की आशंका भी उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मामला दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






