Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

कोडीन कफ सिरप से खड़ा साम्राज्य ढहा, विकास सिंह “नरवे” की ₹50.9 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

सवाददाता - बागी न्यूज 24   एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ई-कोर्ट के आदेश पर मकान व फ्लैट बुकिंग धनराशि फ्रीज/जब्त आजमगढ़। थाना साइबर क...

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ई-कोर्ट के आदेश पर मकान व फ्लैट बुकिंग धनराशि फ्रीज/जब्त
आजमगढ़। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कोडीन कफ सिरप प्रकरण में अभियुक्त की अपराध से अर्जित लगभग 50.9 लाख रुपये की संपत्ति को सीज/फ्रीज कराया गया है।
थाना दीदारगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/25 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 206, 276 बीएनएस व 8C, 21C, 26D, 29, 27A एनडीपीएस एक्ट की विवेचना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना साइबर क्राइम द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त विकास सिंह नरवे पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम नरवे, थाना दीदारगंज/बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपराध से अर्जित धनराशि से अपने पैतृक ग्राम स्थित भूमि पर मकान का निर्माण कराया गया है, जिसकी अनुमानित लागत *लगभग ₹27,25,393/-है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा शालीमार लेकसिटी प्रा0 लि0 के प्रोजेक्ट Marvella GH-18, Shalimar One World, बाघामऊ, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ में एक आवासीय फ्लैट (कुल कीमत लगभग ₹1,61,00,000/-) बुक कराया गया, जिसके लिए ₹23,64,978/- अग्रिम धनराशि के रूप में जमा की गई थी। उक्त तथ्यों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत फ्रीजिंग ऑर्डर की कार्यवाही की गई। संबंधित नोटिस एवं प्रपत्र विभागीय ई-कोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर याचिका प्रस्तुत की गई। Competent Authority and Administrator SAFEM (FOP) Act & NDPS Act, New Delhi द्वारा सुनवाई उपरांत आदेश पारित करते हुए अभियुक्त की उक्त संपत्तियों पर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। जब्त की गई संपत्तियाँ: पैतृक ग्राम स्थित भूमि पर निर्मित मकान (अनुमानित लागत ₹27,25,393/-)  लखनऊ स्थित आवासीय फ्लैट Shalimar Corp के प्रोजेक्ट Marbella में बुकिंग हेतु जमा ₹23,64,978/- (कंपनी खाते में फ्रीज) जनपद पुलिस द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।









  



   

close