सवाददाता - बागी न्यूज 24 बिहार से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन व ₹1900 नगद बरामद फर्जी मर्चेंट क्यूआर स्कैनर व बैंक खातों के...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
बिहार से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन व ₹1900 नगद बरामद
फर्जी मर्चेंट क्यूआर स्कैनर व बैंक खातों के माध्यम से करता था साइबर फ्रॉड*
आजमगढ़ l थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ की टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वादी मुकदमा श्री मनोज यादव पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र यादव निवासी ग्राम बम्हौर थाना मुबारकपुर के साथ ऑनलाइन गेमिंग “51GAME” के नाम पर ₹9,25,000/- की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में वादी द्वारा थाना साइबर क्राइम पर प्रार्थना पत्र देकर मु0अ0सं0 01/2025 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अविनाश विजय पुत्र बिजय कुमार सिंह निवासी 439 खुनी गली शीतल टोला शिवगंज आरा भोजपुर बिहार, द्वितीय पता जमीराबांध आरा भोजपुर बिहार उम्र करीब 27 वर्ष को थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा गैर प्रान्त बिहार जाकर दिनांक 07.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड में संलिप्त था। यह फ्रॉड का पैसा विभिन्न खातों में मंगाकर अपने खाते में ट्रांसफर कर नकद निकाल लेता था तथा कुछ धनराशि अपने साथियों को भेज देता था। अभियुक्त फर्जी दुकान एवं फर्म के नाम पर मर्चेंट क्यूआर स्कैनर तैयार कर स्वयं इस्तेमाल करता था तथा अन्य साथियों को भी उपलब्ध कराता था।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695