Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

SC आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं : मुकेश साहनी

सवाददाता - बागी न्यूज 24   21 मई को आजमगढ़ में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता के दौरान निषाद समाज ने जोरदार हुंकार भरते हु...

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

21 मई को आजमगढ़ में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता के दौरान निषाद समाज ने जोरदार हुंकार भरते हुए कहा —“SC आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित समाजबंधुओं और कार्यकर्ताओं ने निषाद समाज के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया।

25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में निकलेगी “संकल्प यात्रा”, आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया बल : मुकेश साहनी

लखनऊ। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वीआईपी पार्टी के संस्थापक “सन ऑफ मल्लाह” श्री मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में “संकल्प यात्रा” की शुरुआत की जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से निषाद समाज को उनके हक, सम्मान, भागीदारी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक एवं संगठित करना है।

श्री सहनी ने कहा कि निषाद समाज वर्षों से अपने अधिकारों और SC आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकारें केवल आश्वासन देने का काम करती रही हैं। अब समय आ गया है कि समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज़ को और बुलंद करे।

उन्होंने कहा कि “संकल्प यात्रा” के माध्यम से गांव-गांव, कस्बे-कस्बे और शहर-शहर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह यात्रा समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज के आरक्षण की मांग केवल एक समाज की मांग नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की लड़ाई है। संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज की मजबूत और एकजुट आवाज़ को सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि निषाद समाज को उसका न्यायोचित अधिकार मिल सके।

उन्होंने प्रदेश के सभी समाजबंधुओं, युवाओं, महिलाओं एवं जागरूक नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में इस यात्रा से जुड़ें और समाज के सम्मान, अधिकार एवं आरक्षण की इस ऐतिहासिक लड़ाई को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।









  



close