सवाददाता - बागी न्यूज 24 "आजमगढ़ से स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने सर्विक्स कैंसर के खिलाफ जंग का ऐलान कर ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
"आजमगढ़ से स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने सर्विक्स कैंसर के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है।
ट्रस्ट के तत्वावधान में सर्विक्स कैंसर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के लिए डॉक्टर विपिन यादव को दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
डॉ. विपिन यादव ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता कर बताया कि सर्विक्स कैंसर क्या है और इसकी वैक्सीन क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आजमगढ़ को सर्विक्स कैंसर मुक्त जिला बनाना है।
अभियान के पहले दिन पत्रकारों को सम्मानित किया गया। भारत के चतुर्थ स्तंभ यानी पत्रकारों को सेलो की पानी की बोतलें वितरित की गईं, ताकि गर्मी में उन्हें राहत मिले और वे इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा सहयोग कर सकें।
दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने सभी से अपील की है कि 9 से 14 साल की बच्चियों का सर्विक्स कैंसर टीकाकरण जरूर कराएं।"
आजमगढ़ : दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं डॉक्टर विपिन यादव के संयुक्त तत्वावधान में आज सर्विक्स कैंसर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर विपिन यादव को दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया। डॉ. यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को सर्विक्स कैंसर के कारण, लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्विक्स कैंसर का टीका 9 से 14 वर्ष की आयु में लगवाना सर्वाधिक प्रभावी है।
डॉ. विपिन यादव ने संकल्प लिया कि इस अभियान के माध्यम से आजमगढ़ को सर्विक्स कैंसर मुक्त जिला बनाया जाएगा।
अभियान के प्रथम दिन पत्रकार बंधुओं का सम्मान किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी पत्रकारों को सेलो कंपनी की पानी की बोतलें वितरित की गईं, ताकि वे स्वास्थ्य अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग दे सकें।
दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का सर्विक्स कैंसर टीकाकरण अवश्य कराएं। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






