सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l आजमगढ़ में अमरीश सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घायल अमरीश सिंह के भाई म...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l आजमगढ़ में अमरीश सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घायल अमरीश सिंह के भाई मानवेंद्र सिंह और पिता अनिल सिंह ने मीडिया के सामने आकर पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट किया है।
परिवार के अनुसार, 17 मई की रात करीब 9 बजे अमरीश सिंह ‘नेता जी के यहां चिड़िया कोर्ट से तेरही कार्यक्रम’ में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार सवार अमन सिंह ने उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया गया कि अमरीश स्वयं वाहन चला रहे थे और उनके पास कोई हथियार नहीं था। कार में उनके रिश्तेदार और दोस्त भी मौजूद थे। परिजनों का दावा है कि हमलावरों ने लगभग एक दर्जन राउंड फायरिंग की, जिसमें अमरीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य लोगों को गोलियां छूकर निकल गईं। घायल अवस्था में दोस्तों द्वारा उन्हें वेदांत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां वे ICU में भर्ती हैं। परिवार का कहना है कि एक गोली अब भी शरीर में फंसी हुई है। मानवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी तत्व सोशल मीडिया पर इस घटना को “गैंगवार” बताकर गलत नैरेटिव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह गैंगवार नहीं बल्कि सुनियोजित हमला था। परिवार के मुताबिक, अमरीश सिंह और अमन सिंह के बीच करण यादव पर चली गोली के मामले को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि अमन सिंह लगातार समझौते का दबाव बना रहा था और धमकी भी दी गई थी।
परिवार ने मीडिया से अपील की है कि वायरल वीडियो वर्ष 2025 में अध्यक्ष जी के स्वागत का है और उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। वहीं SP ग्रामीण द्वारा भी इस मामले का संज्ञान लिए जाने की बात कही गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695